HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। वही मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है जहां पर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दे, 12 नवंबर को मतदान होने के बाद अब चुनाव आयोग परिणाम की तैयारी में जुट गया है। 8 दिसंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना है जिसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है।
निर्वाचन अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सील कर दिया है साथ ही यहाँ केंद्रीय सुरक्षा बल, आईआरबीएन और हिमाचल पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। बीते रोज़ चुनाव पर्यवेक्षक की मौजूदगी में पूरे चुनाव व मतदान प्रक्रिया की स्क्रूटनिंग भी की गई। जिला कांगड़ा में जितने रिटर्निंग ऑफिसर हैं उन्होंने अपने स्तर पर स्ट्रांग रूम बनाए हैं। धर्मशाला में स्ट्रांग रूम प्रयास भवन में है, यहां पर पैरामिल्ट्री फोर्स व पुलिस जवान तैनात हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group