Loading...

Himachal Election-2022 : सिरमौर में 72.35 फीसदी हुआ मतदान, एक क्लिक पर जानिए कहां कितना हुआ…

PRIYANKA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / सिरमौर

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में 5 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शाम पांच बजे खत्म हो गई है। बता दें कि इस बार सिरमौर जिला में सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक 72.35 फ़ीसदी मतदान हुआ। जिसमें सबसे अधिक मतदान शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 77 प्रतिशत हुआ है।

वही, पच्छाद में 5:00 बजे तक 76.61, श्री रेणुका जी में 76.13, नाहन में 66.69 और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 66.70 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला सिरमौर के तीन लाख 94 हजार मतदाता इस बार अपने विधायक को चुनने के लिए भारी उत्साह दिखे। वही , हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शाम पांच बजे तक 65.92 फीसदी मतदान हुआ है।