Loading...

Himachal Election 2022: 75.6 प्रतिशत पहुंचा आंकड़ा, टूटे सभी रिकॉर्ड

PRIYANKA THAKUR • 14 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के मतदान में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और इस बार नया रिकॉर्ड बना दिया। इस बार 75.6 फीसदी वोट पड़े हैं। इनमें एक फीसदी सर्विस वोटर भी शामिल हैं। हालांकि अभी सर्विस वोटर और जुड़ने हैं। सभी डाक मतपत्रों के प्राप्त होने तक यह एक फीसदी और बढ़ सकता है। इसके बाद मतदान का आंकड़ा 76 फीसदी तक पहुंच सकता है।

इससे पहले पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 75.57 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार प्रदेश में सबसे अधिक सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र में 85.25 प्रतिशत और शिमला शहर में सबसे कम 62.53 प्रतिशत मतदान हुआ। ईवीएम से मतदान प्रतिशत 74.6 था। कुछ मतपत्र डाक से प्राप्त हो चुके हैं।