Loading...

बर्फबारी का कहर / लाहौल स्पीति में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी का दौर जारी-शैक्षणिक संस्थानों में दो दिन का अवकाश घोषित

हिमाचलनाउ डेस्क • 27 Feb 2025 • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय इलाकों में लगातार तीसरे दिन भी भारी बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर देखा जा रहा है।

लाहौल घाटी में डेढ़ से तीन फीट तक बर्फबारी

अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, कोकसर, सिसू, दारचा, मियाड, उदयपुर और केलांग समेत अन्य इलाकों में रुक-रुक कर भारी बर्फबारी हो रही है। इस कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग-3 सहित अन्य सड़कें पूरी तरह बंद हो गई हैं, जिससे लाहौल घाटी का संपर्क शेष दुनिया से कट गया है

शिक्षण संस्थानों में दो दिन का अवकाश

बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लाहौल, उदयपुर और काजा के सभी शिक्षण संस्थानों में 2 दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

किसान-बागवान खुश, जनजीवन प्रभावित

जहां भारी बर्फबारी से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है, वहीं किसान और बागवानों के चेहरे खिले हुए हैं, क्योंकि यह सीजन की दूसरी अच्छी बर्फबारी है, जो जलस्तर बढ़ाने और खेती के लिए लाभदायक साबित होगी।