Loading...

कुल्लू :सरकार के बजट से प्रदेश के पेंशनर नाराज़,डीए की राशि का जल्द भुगतान करने की उठाई मांग

हिमाचलनाउ डेस्क • 19 Mar 2025 • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश सिविल पेंशनर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य सरकार के बजट में सेवा निवृत्त कर्मचारियों के लिए कोई विशेष प्रावधान न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शेष राम ठाकुर ने कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार से जल्द डीए जारी करने और मेडिकल बिलों के भुगतान की मांग की।

डीए भुगतान में देरी पर आपत्ति

शेष राम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) को मई में जारी करने की घोषणा की है, लेकिन इसे जल्द जारी किया जाना चाहिए था। पेंशनभोगियों को महंगाई और बढ़ते खर्चों के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

मेडिकल बिलों के भुगतान की मांग

उन्होंने बताया कि पेंशनर्स के मेडिकल बिलों का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है, जिससे बुजुर्ग पेंशनभोगियों को इलाज करवाने में गंभीर दिक्कतें हो रही हैं

सड़कों पर उतरने की चेतावनी

एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द डीए और बकाया भुगतान जारी नहीं करती, तो पेंशनभोगी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से बुजुर्ग कर्मचारियों की मांगों पर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया, ताकि उन्हें धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य न होना पड़े।