Loading...

Himachal Police Bharti: पेपर लीक मामले में दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

SAPNA THAKUR • 19 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक भर्ती मामले में दो आरोपियों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। इससे पहले पेपर लीक मामले में पुलिस द्वारा कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दो और गिरफ्तारियों के बाद आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान जिला कांगड़ा सहित प्रदेश भर में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

बता दे, दोनों ने कांगड़ा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। एक संस्थान में कोचिंग देने वाले विनीत कुमार निवासी शंकरपुर मुंगेर, बिहार और वेद प्रकाश निवासी रामबिग्ग कुंड आथवन डिग्री नालंदा बिहार पुलिस की वांटेड सूची में शामिल थे। दोनों ने भर्ती का लिखित पेपर अभ्यर्थियों को बेचा था।

आरोपी एक संस्थान में कोचिंग देते थे और वहीं से उन्होंने पुलिस भर्ती का पेपर अभ्यर्थियों को बेचा था। पुलिस अधीक्षक खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि दोनों को कांगड़ा में न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।