Loading...

Himachal Pradesh / पहली से पांचवीं कक्षा तक बदलेगा सिलेबस, नई शिक्षा नीति के तहत होगा बदलाव

हिमाचलनाउ डेस्क • 28 Mar 2025 • 1 Min Read

शिमला: हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहली से पांचवीं कक्षा तक का पाठ्यक्रम बदलेगा। यह बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को अपनाने जा रहा है, लेकिन पाठ्यक्रम में क्या बदलाव होगा, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

अगले सत्र से नया सिलेबस लागू होगा

वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। पाठ्यक्रम में संशोधन 2026-27 के सत्र से लागू किया जाएगा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड हर वर्ष पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें उपलब्ध कराता है। इसके लिए पाठ्यपुस्तकों की प्रिंटिंग प्रक्रिया पहले से शुरू कर दी जाती है। यदि पाठ्यक्रम में किसी विषय को हटाना या जोड़ना हो, तो शिक्षा बोर्ड आधिकारिक अधिसूचना जारी करता है

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में होंगे बदलाव

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अपनाता है। इसलिए यह देखा जाएगा कि एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में क्या बदलाव करता है और किन विषयों को अधिक महत्व दिया जाता है

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने पुष्टि की है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा। फिलहाल, हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मुफ्त में दी जाने वाली किताबों की खेप स्कूलों तक पहुंच चुकी है। संबद्ध स्कूल बोर्ड के बुक सेंटर से किताबें प्राप्त कर सकते हैं