Loading...

ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 1 से 4 अप्रैल तक नहीं होंगी छुट्टियां

हिमाचलनाउ डेस्क • 30 Mar 2025 • 1 Min Read

उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विराम

हिमाचल प्रदेश, 30 मार्च: प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 1 से 4 अप्रैल तक छुट्टियां नहीं होंगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बदला शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया कि 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा और इन चार दिनों की छुट्टियां नहीं दी जाएंगी।

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें गलत

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही थी कि 1 से 4 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। लेकिन निदेशालय ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि छुट्टियां नहीं होंगी।

परीक्षा परिणाम के बाद नहीं मिलेगा ब्रेक

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसी कारण, अब परीक्षा परिणाम के बाद 1 से 4 अप्रैल तक ब्रेक नहीं दिया जाएगा।