Loading...

Himachal Weather: प्रदेश के कई भागों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

By Ankita Published: 29 Jun 2023, 2:32 PM | Updated: 29 Jun 2023, 2:32 PM 1 min read

बारिश से कई सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर और इतनी पेयजल योजनाएं प्रभावित…….

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है। इसके अलावा बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। भारी बारिश से प्रदेश में काफी नुक्सान भी हुआ है। इसके अलावा ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को अब गर्म कपड़ो का भी सहारा लेना पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के कई भागों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 4 जुलाई तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन से 28 सड़कें, 72 बिजली ट्रांसफार्मर, 33 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 21.1, भुंतर 20.6, कल्पा 13.6, धर्मशाला 19.4, ऊना 24.4, नाहन 21.4, केलांग 11.0, पालमपुर 19.5, सोलन 21.0, मनाली 15.5, कांगड़ा 22.3, मंडी 21.1, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 23.9, चंबा 20.9 , डलहौजी 14.6, जुब्बड़हट्टी 20.2, कुफरी 14.8, कुकुमसेरी 11.7, नारकंडा 13.1, भरमौर 14.0, रिकांगपिओ 16.0, सेऊबाग 19.0, धौलाकुआं 25.0, बरठीं 23.3, मशोबरा 16.3, पांवटा साहिब 25.0 और देहरा गोपीपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।