Himachal Weather: मतदान से पहले जनजातीय क्षेत्रों में बिछी बर्फ की सफ़ेद चादर
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होने हैं परंतु इससे पहले ही प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। ऐसे में अगर आगामी दिनों के दौरान भी मौसम खराब रहा तो जनजातीय क्षेत्रों में मतदान के दिन लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि बीते 2 दिनों से राज्य में बर्फबारी का दौर जारी रहा जिससे पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई।
आलम यह है कि प्रदेश की ऊंची पहाड़ियां बर्फबारी से लकदक हो चुकी है। रविवार को बारालाचा और शिंकुला में करीब आधा फीट जबकि रोहतांग में तीन इंच ताजा हिमपात हुआ है। भारी हिमपात के कारण जनजातीय क्षेत्रों के लोगों की दुविधाएं भी बढ़ गई है। उधर, प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान के दिन मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी।