लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Himachal Weather Updates: हिमाचल में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट

हिमाचलनाउ डेस्क | 9 मार्च 2025 at 8:55 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में 9 से 14 मार्च तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 मार्च को प्रदेश के पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और मंडी शामिल हैं। इन जिलों में तेज बारिश, बर्फबारी, अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

10 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, कुल्लू और मंडी में तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

12 से 14 मार्च तक भी खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 14 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

प्रदेश में अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ने के बाद 2-3 डिग्री गिरने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शिमला: 7.4°C, मनाली: 2.1°C, केलांग: -6.9°C, डलहौजी: 7.9°C, ऊना: 5.9°C, कुल्लू: 5.5°C

प्रदेश में मौसम का यह मिजाज अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]