Loading...

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम, क्या है विभाग का पूर्वानुमान

हिमाचलनाउ डेस्क • 21 Mar 2025 • 1 Min Read

शुक्रवार को भी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बने रहने की संभावना है।

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख इलाके में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। लाहौल घाटी और कुल्लू में 99 सड़कें ठप हैं। इन दोनों जिलों में मौसम साफ होने के बाद भी दुश्वारियां बरकरार हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बने रहने की संभावना है।

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होते ही प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। उधर, बुधवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.8, केलांग में माइनस 5.1, कुकुमसेरी में माइनस 3.9, कल्पा में माइनस 0.9, मनाली में 2.9, धर्मशाला में 5.3, डलहौजी में 6.1, सोलन में 7.7, बिलासपुर में 8.2, मंडी में 8.5, कांगड़ा में 9.6 और शिमला में 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

बिलासपुर 30.1
कांगड़ा29.2
सुंदरनगर29.0
मंडी27.5
नाहन27.2
सोलन26.5
चंबा26.4
भुंतर26.2
धर्मशाला25.1
शिमला20.0