लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

HP Board 12th Result 2025 / 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को लेकर आई अपडेट, जानें कब तक घोषित हो सकता है रिजल्ट

हिमाचलनाउ डेस्क | 21 मार्च 2025 at 8:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रबंधन के 18 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की बनाई गई योजना अब मई माह के पहले सप्ताह तक खिसक गई है। शिक्षा बोर्ड अब 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मई के पहले सप्ताह तक ही निकाल पाएगा।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम निकालने की योजना पर चंबा के एक सेंटर की गलती भारी पड़ी है। बोर्ड प्रबंधन के 18 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की बनाई गई योजना अब मई माह के पहले सप्ताह तक खिसक गई है, जबकि बोर्ड प्रबंधन ने उत्तर पुस्तिकाओं पर यूनिक आईडी लगाने का काम भी शुरू कर दिया है।

स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश भर में चार मार्च से शुरू हुई थीं। परीक्षाएं अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलेंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 18 अप्रैल तक 12वीं कक्षा का परिणाम निकालने की योजना बनाई थी, लेकिन जिला चंबा के एक सेंटर की गलती का खामियाजा अब विद्यार्थियों को भुगतना पड़ेगा। शिक्षा बोर्ड अब 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मई के पहले सप्ताह तक ही निकाल पाएगा। मई में परीक्षा परिणाम को निकालने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड मुख्यालय में विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं पर यूनिक आईडी (एफआर) लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। यह कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की गोपनीयता भंग न हो सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उल्लेखनीय है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से पहले उन पर एक यूनिक आईडी लगाई जाती है, ताकि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान उनमें गोपनीयता बनी रहे और यह पता न चल सके कि मूल्यांकन होने वाली उत्तर पुस्तिका किस रोल नंबर की है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की प्रदेशभर में 2,300 के करीब परीक्षा केंद्रों पर 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।

बोर्ड प्रबंधन ने उत्तर पुस्तिकाओं पर एफआर लगाने का काम शुरू कर दिया है। पहले अप्रैल में परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी थी, लेकिन एक परीक्षा के रद्द होने और खराब मौसम के कारण परीक्षाओं का शेड्यूल बदलना पड़ा है। अब तैयारी की जा रही है कि 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को मई के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सके- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]