Loading...

HP BOARD / हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Jan 2025 • 1 Min Read

4 मार्च से शुरू होंगी थ्योरी परीक्षाएं , प्रैक्टिकल्स 20 से 28 फरवरी के बीच होंगे

HP BOARD : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की नियमित और राज्य मुक्त विद्यालय (SOS) की वार्षिक परीक्षा, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 4 मार्च से 24 मार्च तक चलेंगी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

प्रैक्टिकल्स 20 फरवरी से 28 फरवरी तक

शिक्षा बोर्ड के सचिव मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि नियमित और राज्य मुक्त विद्यालय के परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी तक संबंधित स्कूलों में ही आयोजित की जाएंगी। इस दौरान सभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्कूलों की देखरेख में संचालित होंगी।

बोर्ड की तैयारियां

थ्योरी परीक्षाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्रों को फाइनल करने के साथ-साथ नकल रोकने के लिए विशेष प्रबंध कर रहा है। प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

10वीं और 12वीं की परीक्षा का विवरण:

  • 10वीं कक्षा: 4 मार्च से 24 मार्च
  • 12वीं कक्षा: 4 मार्च से 29 मार्च
  • प्रैक्टिकल परीक्षा: 20 फरवरी से 28 फरवरी

शिक्षा बोर्ड ने सभी परीक्षाओं को पारदर्शिता और अनुशासन के साथ आयोजित करने के लिए नकल रोकने की पुख्ता व्यवस्था की है।