HP Statehood Day: सीएम सुक्खू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भव्य परेड की ली सलामी
HNN / हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश का 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के मैदान में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुबह 11:00 बजे यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया।
बता दे कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने गृह जिला में पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान भी मौजूद रहे। जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।
उन्होंने वीर नायकों, हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार और प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाली महान विभूतियों को याद किया।