HPBOSE 10th Result: 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम हुआ जारी, ऐसे करे चेक……
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि परिणाम 89.7 प्रतिशत रहा है। 91440 विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 81732 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। 7534 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। वर्ष 2022 में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 87.5 प्रतिशत रहा था।
सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में टर्म प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इसमें बोर्ड कक्षाओं की दो टर्मों में परीक्षाएं होती हैं। पहले टर्म की परीक्षाएं सितंबर माह में हुई थीं, जबकि दूसरे टर्म की परीक्षाएं मार्च माह में हुईं।
ऐसे करे चेक…….
छात्र सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी अपना रोल नंबर सबमिट करें।
अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।