Loading...

HPBOSE 12th Result: 12वीं कक्षा का परिणाम हुआ जारी, ऐसे करे चेक…..

Ankita • 20 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बता दें परिणाम 79.4 प्रतिशत रहा है। 105369 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 83418 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं।

13335 विद्यार्थियों कां कंपार्टमेंट आई है। 8139 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। वर्ष 2022 में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था। सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।

ऐसे करे चेक……
स्टेप 1: एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, ‘HPBOSE 12th Result 2023’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सब्मिट पर क्लिक करें.
स्टेप 4: आपका एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टे 5: इसे चेक और डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.