Loading...

HPBOSE Result: 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट इतने मई के बाद हो सकता है जारी…..

Ankita • 9 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं-12वीं बोर्ड परिणाम 2023 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की उम्मीद है। बोर्ड ने अभी तक इसकी रिलीज के लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं की है। बोर्ड के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि उम्मीदवार 20 मई, 2023 के बाद तक परिणाम जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।

बता दें इस बार भी टॉप-10 में शामिल अभ्यर्थियों की सूची में वृद्धि हो सकती है। वर्ष 2022 में आयोजित की गई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 169 अभ्यर्थियों ने अपनी जगह मेरिट में बनाई थी।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम जून माह के अंतिम सप्ताह में घोषित हुआ था। बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि इस बार बोर्ड प्रबंधन मई माह के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में है।