Loading...

HPCU: शोध पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव, जानिए अब कब होगी परीक्षा

Ankita • 14 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से सीयू प्रशासन ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 16 जुलाई की जगह 23 जुलाई को होगी। वहीं शोध पात्रता परीक्षा का परिणाम 25 जुलाई की जगह 1 अगस्त को घोषित किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय पीएचडी अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा शोध पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। 27 विषयों पर ली जाने वाली शोध पात्रता परीक्षा के लिए 1391 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। सीयू परीक्षा नियंत्रक डाॅ. सुमन शर्मा ने कहा कि शोध पात्रता परीक्षा अब 23 जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए 3 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।