HPPWD Junior Draftsman Jobs / हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 5 पदों पर भर्ती
बैच वाइज़ भर्ती का आयोजन
HPPWD Junior Draftsman Jobs : जिला रोजगार अधिकारी ऊना , अक्षय शर्मा ने जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 5 पदों के लिए बैच वाइज़ भर्ती की जा रही है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के पदों को बैच के आधार पर भरा जाएगा।
पदों का विवरण और पात्रता
- अनारक्षित वर्ग : 2 पद (2006 बैच तक)
- अनुसूचित जाति (डब्ल्यू.एफ.एफ.) : 1 पद (31.12.2024 बैच तक)
- ई.डब्ल्यू.एस. वर्ग : 2 पद (2020 बैच तक)
पात्र आवेदकों को रोजगार कार्यालय ऊना में पंजीकरण सुनिश्चित करना अनिवार्य है।
पंजीकरण और अंतिम तिथि
जिन आवेदकों ने अभी तक रोजगार कार्यालय ऊना में पंजीकरण नहीं करवाया है , वे 25 जनवरी 2025 से पहले रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क
आवेदक अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना से 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।