Loading...

HPRCA Exam: असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा 25 सितंबर को, जेओए आईटी का शेड्यूल भी जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 54 Mins Ago • 1 Min Read

HPRCA Exam: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स पोस्ट कोड-26044 और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पोस्ट कोड-26001 की डिजी ओएमआर टेबलेट्स परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा 25 सितंबर को होगी, जबकि जेओए आईटी की परीक्षा 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी।

हमीरपुर

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर तथा परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से अपनी वेबसाइट देखने की अपील की है। अभ्यर्थियों को मोबाइल पर मिलने वाले एसएमएस और ईमेल का स्टेटस भी जांचते रहने को कहा गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Topics: