Loading...

Jobs: हिमाचल राज्य चयन आयोग ने अर्थशास्त्र शिक्षक पदों पर 85 उम्मीदवार चुने, भर्ती परिणाम घोषित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 53 Mins Ago • 1 Min Read

Jobs: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में फिक्स मानदेय के आधार पर भरे जाने वाले अर्थशास्त्र शिक्षक पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। दस्तावेजों की जांच के बाद 85 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जबकि पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने से एक पद खाली रह गया है।

हिमाचल प्रदेश

आयोग ने पोस्ट कोड-26030 के तहत इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की थी। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन के अनुसार, भर्ती के लिए कुल 1,246 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 1,032 उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के आधार पर 226 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए चयनित किया गया था।

चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच 29 और 31 अगस्त को की गई। इस प्रक्रिया के बाद 85 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण एससी स्वतंत्रता सेनानी परिजन वर्ग का एक पद खाली रह गया है। अंतिम परिणाम उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों सहित आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Related Topics: