Loading...

Counselling / एचपी तकनीकी विश्वविद्यालय ने बढ़ाई काउंसलिंग आवेदन की अंतिम तिथि, अब 7 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Jul 2026 • 1 Min Read

Counselling : हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ा दी है। बीटेक, बी फार्मेसी, एमबीए, एमसीए सहित कई पाठ्यक्रमों के लिए पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हमीरपुर

7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने बताया कि अब पात्र अभ्यर्थी 7 जुलाई तक विश्वविद्यालय परिसर तथा संबद्ध सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), बीएससी एचएमसीटी/बीएचएमसीटी, बीसीए, बीबीए, एमबीए, एमबीए (पर्यटन), एमसीए, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, एमए/एमएससी योग तथा फार्म डी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध रहेगी।

कुछ पाठ्यक्रमों के लिए 25 जुलाई तक आवेदन

विश्वविद्यालय के अनुसार बी आर्क, बीटेक (लेटरल एंट्री), बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री), एमटेक तथा एम फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई तक जारी रहेगी। विश्वविद्यालय ने बताया कि अब तक स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग के लिए 6,550 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। संबंधित सभी पाठ्यक्रमों की पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय की सूचना विवरणिका और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

एचपीसीईटी और जेईई अभ्यर्थियों के लिए भी आवेदन अनिवार्य

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (HPCET) में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा बीटेक डायरेक्ट एंट्री में प्रवेश के इच्छुक जेईई मेन अभ्यर्थियों के लिए भी काउंसलिंग आवेदन अनिवार्य रहेगा। बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की 50 प्रतिशत सीटें एचपीसीईटी मेरिट तथा शेष 50 प्रतिशत सीटें जेईई मेन मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। विश्वविद्यालय ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।

Related Topics: