Loading...

एचपीयू खनियारा में एक वर्षीय एलएलएम शुरू, 30 सीटों के लिए 21 अक्टूबर तक आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 7 Hours Ago • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। पाठ्यक्रम की 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 21 अक्टूबर तक निर्धारित आवेदन पत्र क्षेत्रीय केंद्र के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

धर्मशाला

क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक कुलदीप कुमार ने बताया कि आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपये तय किया गया है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 900 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के नाम से डिमांड ड्राफ्ट या आईपीओ के माध्यम से किया जा सकता है।

वेबसाइट पर उपलब्ध हैं दिशा-निर्देश

एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://hpuniv.ac.in और क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट https://hpuniv.ac.in/university-detail/home.php?regional-center- पर दिशा-निर्देश पढ़ सकते हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रवेश फॉर्म भरने के बाद उसे 21 अक्टूबर तक एचपीयू क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा के कार्यालय में जमा करवाना होगा।