लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

HRTC: होशियारपुर के लिए बंद बस रूट बहाल, सभी 16 रूटों पर फिर से शुरू हुई सेवाएं

हिमाचलनाउ डेस्क | 22 मार्च 2025 at 8:28 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शिमला: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) ने होशियारपुर के लिए बंद किए गए 10 बस रूटों को फिर से बहाल कर दिया है। 18 मार्च को एचआरटीसी बस तोड़फोड़ की घटना के बाद 16 में से 10 रूटों पर बस सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थीं, जबकि केवल 6 रूटों पर बसों का संचालन जारी था

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बहाल हुई सेवा

शुक्रवार को इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद HRTC ने सभी बस रूटों को फिर से शुरू कर दिया। पुलिस मुख्यालय शिमला के उच्च अधिकारियों ने पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) से इस मुद्दे पर चर्चा की थी, जिसके बाद मामला सुलझा लिया गया।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एचआरटीसी की अपील

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने यात्रियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पंजाब पुलिस का सुरक्षा आश्वासन

पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों ने हिमाचल से पंजाब जाने वाली बसों, यात्रियों और वाहनों की पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। इसके बाद HRTC ने सभी 16 रूटों पर सेवाएं सुचारू रूप से शुरू कर दी हैं

खरड़ में हुई थी बस पर हमले की घटना

18 मार्च को चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर खरड़ के पास अज्ञात व्यक्तियों ने HRTC बस पर हमला किया था। हमलावरों ने लाठी-डंडों से बस की विंडस्क्रीन और कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए थे। इसके अलावा, उन्होंने अपनी कार की नंबर प्लेट को कागज से ढककर पहचान छिपाने की कोशिश की, जिससे पुलिस के लिए उनकी शिनाख्त करना मुश्किल हो गया।

अब स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रियों को दोबारा सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिया गया है और HRTC ने यात्रा करने वालों से सहयोग की अपील की है

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]