Loading...

HRTC / एचआरटीसी पेंशनरों को अब तक नहीं मिली पेंशन , सरकार के प्रति नाराजगी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

नाहन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने वेतनमान और पेंशन विसंगतियों को लेकर की मांगें

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की नाहन इकाई की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन मंच के महासचिव हरशरण शर्मा ने किया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने अब तक पेंशन का भुगतान न होने पर गहरी नाराजगी जाहिर की और प्रबंधन व सरकार की आलोचना की।

बैठक की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की गई।

मंच ने मांग की कि 1 जनवरी 2006 से 2016 तक के वेतनमान की विसंगतियों को दूर कर एरियर, लीव इन कैशमेंट, और ग्रैच्युटी का भुगतान न्यायालय के आदेशानुसार 6% ब्याज के साथ किया जाए। इसके अतिरिक्त लंबित डीए और मेडिकल बिलों का भी एकमुश्त भुगतान किया जाए। मंच ने पंजाब की तर्ज पर एलटीसी और मेडिकल फिक्सेशन को बढ़ाकर 1000 रुपए प्रति माह करने की मांग भी रखी।

इस बैठक में मंच के जिला अध्यक्ष अमन कुमार, इकाई उपाध्यक्ष गुमान सिंह, गोरखू राम, अमर सिंह, बालक राम, गीता राम, भरत सिंह, अशरफ अली, तरलोक सिंह, रामनाथ सिंह, सुरेश कुमार, कश्मीर चंद, मोहम्मद नाजिम, सतीश कुमार, रण सिंह, मोहम्मद इस्लाम, मोहिंद्र सिंह, करनैल सिंह, हरबंस सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।