लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पटना / खुदाई मे 500 साल पुराना शिव मंदिर मिला, जमीन धसने के बाद खुदाई के दौरान मिला शिव मंडप मंदिर

हिमाचलनाउ डेस्क | 6 जनवरी 2025 at 12:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मठ लक्ष्मणपुर इलाके में मिली ऐतिहासिक खोज
पटना: बिहार की राजधानी पटना में सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मणपुर इलाके में एक ऐतिहासिक शिव मंदिर का पता चला है। यह मंदिर रविवार 5 जनवरी को जमीन धंसने के बाद हुई खुदाई में सामने आया। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है। इस शिव मंडप मंदिर के सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई, और लोग भारी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए जुट गए।

मठ का इतिहास और विवाद
मठ लक्ष्मणपुर के आसपास के लोग बताते हैं कि इस इलाके में वर्षों पहले एक मठ हुआ करता था, लेकिन पारिवारिक विवादों के कारण इसे अव्यवस्थित कर दिया गया था और कचरा डालने के बाद यह स्थल ढह गया। रविवार को जमीन के धसने के बाद जब खुदाई की गई, तो एक भव्य और विशाल शिव मंदिर के अवशेष बाहर निकले।

स्थानीय लोग मानते हैं यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर लगभग 2 बीघा ज़मीन में फैला था, जिसे कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। न्यायालय के आदेश पर जब इसकी खुदाई की गई, तो पत्थर से निर्मित शिव मंडप मंदिर सामने आया। लोग मानते हैं कि मठ में अभी और खुदाई की जा सकती है और इससे अन्य मूर्तियाँ भी प्राप्त हो सकती हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शिव मंदिर में पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू
हालांकि, अब इस मंदिर में पूजा शुरू हो गई है, और भगवान शिव की उपासना का सिलसिला जारी है। मंदिर के बाहर भारी संख्या में लोग जुटकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। इस अद्भुत खोज ने क्षेत्र के लोगों में उत्साह और धार्मिक आस्था को और भी मजबूत कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]