लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चंबा में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, 2024 में 860 चालान, 30 लाख से अधिक जुर्माना

हिमाचलनाउ डेस्क | 26 फ़रवरी 2025 at 1:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

चंबा, 26 फरवरी 2025।
जिला चंबा में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन अवैध खनन की रोकथाम के लिए पूरी तरह सतर्क है और भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

2024 में बड़ी कार्रवाई, 30 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला

उपायुक्त के अनुसार, वर्ष 2024 के दौरान जिला में 860 चालान किए गए, जिसमें कुल 30 लाख 08 हजार 950 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

  • पुलिस विभाग चंबा ने 703 चालान कर 21.67 लाख रुपये वसूले।
  • खनन विभाग ने 74 चालान कर 8.41 लाख रुपये की वसूली की।

विभिन्न उपमंडलों में पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्रवाई

  • चंबा उपमंडल: 238 चालान, ₹11,32,850 जुर्माना
  • डलहौजी उपमंडल: 135 चालान, ₹3,45,900 जुर्माना
  • सलूनी उपमंडल: 196 चालान, ₹4,70,900 जुर्माना
  • पांगी और भरमौर: 134 चालान, ₹2,17,500 जुर्माना

2025 में अब तक 92 चालान, 3 लाख से अधिक की वसूली

नए वर्ष में भी अवैध खनन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जनवरी-फरवरी 2025 के दौरान अब तक 92 चालान किए गए, जिनमें 3 लाख 700 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

  • चंबा उपमंडल: 32 चालान, ₹1,15,300 जुर्माना
  • डलहौजी उपमंडल: 26 चालान, ₹1,08,700 जुर्माना
  • सलूनी उपमंडल: 33 चालान, ₹75,700 जुर्माना
  • पांगी और भरमौर: 1 चालान, ₹1,000 जुर्माना

अवैध खनन के खिलाफ कड़ा संदेश

उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा होने के साथ-साथ कानूनी अपराध भी है। उन्होंने कहा कि रावी नदी सहित अन्य नदियां धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं, इसलिए इन नदी-नालों में अवैध खनन धार्मिक दृष्टि से भी गलत है।

जनता से सहयोग की अपील

उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों और आम जनता से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में अवैध खनन की जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें ताकि पर्यावरण को बचाने के इस प्रयास को और प्रभावी बनाया जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]