हमलावरों ने चाकू से किया हमला, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की
चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में शुक्रवार रात हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान चाकू से किए गए हमले में चार छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक छात्र की मौत हो गई।
मृत छात्र की पहचान हिमाचल प्रदेश के आदित्य ठाकुर के रूप में हुई
मृतक छात्र आदित्य ठाकुर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था और PU में टीचर्स ट्रेनिंग का सेकेंड ईयर स्टूडेंट था। मामले में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कैसे हुआ बवाल?
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात PU में मासूम शर्मा का शो चल रहा था। इसी दौरान स्टेज के पीछे दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें चार छात्र घायल हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आदित्य ठाकुर की मौत हो गई।
सिंगर मासूम शर्मा हाल ही में विवादों में रहे थे
हाल ही में सिंगर मासूम शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस उनके हाथ से माइक छीनते हुए नजर आई। वजह यह थी कि मासूम शर्मा एक ऐसा गाना गा रहे थे, जिसे हरियाणा सरकार ने बैन कर रखा था।
वीडियो में दिखी पुलिस की कार्रवाई
वायरल वीडियो में मासूम शर्मा ने कहा था, “खटोला गाना नहीं गा सकता। ठीक है, सरकार ने मना कर दिया, दूसरे गाएंगे।” इसके बाद उन्होंने गाने की एक लाइन गाई और जनता ने उन्हें फॉलो किया। जैसे ही उन्होंने गाने की शुरुआत की, पुलिस ने माइक छीन लिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





