Loading...

IND vs ENG 1st ODI: भारत ने इंग्लैंड को नागपुर वनडे में 4 विकेट से दी शिकस्त

हिमाचलनाउ डेस्क • 6 Feb 2025 • 1 Min Read

IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।

टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे

भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। शुभमन गिल ने 87 रनों की पारी खेली जबकि अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े। 

अब सीरीज का दूसरा वनडे मैच कटक में 9 फरवरी को खेला जाएगा।