INTERVIEW : जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा पांच स्थानों पर इंटरव्यू कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिसमें इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी 10वीं पास योग्यता के साथ भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह के प्रशिक्षण के बाद 17 हजार से 19 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
चंबा
सुरक्षा सेवाओं के लिए भर्ती अभियान शुरू, इच्छुक उम्मीदवार तय तिथि पर पहुंचें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
190 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू
जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 190 पदों को भरने के लिए पांच दिवसीय कैंपस इंटरव्यू कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इसमें सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर द्वारा विभिन्न जिलों में नौकरी देने के लिए चयन किया जाएगा।
10वीं पास पुरुष अभ्यर्थियों को मौका
यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, जिनकी आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह के प्रशिक्षण के बाद ₹17000 से ₹19000 वेतन के साथ अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
इंटरव्यू का स्थान और तिथियां
- 30 जून 2025 – सब ऑफिस रोजगार कार्यालय, डलहौजी
- 1 जुलाई 2025 – जिला रोजगार कार्यालय, बलू (चंबा)
- 2 जुलाई 2025 – सब ऑफिस रोजगार कार्यालय, टिस्सा
- 3 जुलाई 2025 – पंचायत घर, भरमौर
- 4 जुलाई 2025 – सब ऑफिस रोजगार कार्यालय, पांगी
दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र और बायोडाटा के साथ सुबह 11 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





