Loading...

Interview / टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज बद्दी में 162 पदों पर भर्ती, 13 अगस्त को ऊना में होगा साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 11 Aug 2025 Edited 11 Aug 1 min read

बद्दी स्थित टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असाइनमेंट मैनेजर (भूतपूर्व सैनिक), स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित 162 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 13 अगस्त 2025 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

पद, योग्यता, आयु सीमा और वेतनमान की जानकारी

असाइनमेंट मैनेजर
कुल 4 पद। योग्यता: 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और आर्मी के जेसीओ रैंक से सेवानिवृत्त सैनिक। आयु: 35–50 वर्ष। वेतन: ₹33,975।

सिक्योरिटी सुपरवाइजर
कुल 10 पद। योग्यता: 12वीं व ग्रेजुएशन। आयु: 21–40 वर्ष। वेतन: ₹22,537।

सिक्योरिटी गार्ड
कुल 120 पद। योग्यता: 10वीं व 12वीं। आयु: 18–28 वर्ष। वेतन: ₹18,236।

स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड
कुल 20 पद। योग्यता: 10वीं, 12वीं, फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा। आयु: 21–40 वर्ष। वेतन: ₹20,294।

कंप्यूटर ऑपरेटर
कुल 8 पद। योग्यता: 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और कंप्यूटर डिप्लोमा। आयु: 22–35 वर्ष। वेतन: ₹21,094।

साक्षात्कार के लिए आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए 72075-00008 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने-जाने का कोई यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा।

Related Topics: