Loading...

INTERVIEW / सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों के लिए 23 अप्रैल को होगा साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Apr 2025 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

बंगाणा उप-रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा साक्षात्कार, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

ऊना जिला के पुरुष युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 70 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

यह साक्षात्कार 23 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे उप-रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

आकर्षक वेतन और सुविधाएं

सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ₹17,500 से ₹21,000 तक मासिक वेतन के साथ-साथ ईएसआई, ग्रेच्युटी, ईपीएफ, बोनस और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे अभ्यर्थी

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन अपना बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा।

यात्रा भत्ते का प्रावधान नहीं

रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार के लिए आने-जाने का कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं।