INTERVIEW / 28 अप्रैल से शुरू होंगे सिक्योरिटी और सुपरवाइजर के कैंपस इंटरव्यू , चंबा जिले के पांच स्थानों पर होगा आयोजन
चम्बा
150 पदों पर होगी भर्ती, केवल पुरुष उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि चंबा जिले के विभिन्न उप-रोजगार कार्यालयों में 28 अप्रैल से 3 मई 2025 तक सिक्योरिटी और सुपरवाइजर के 150 पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह भर्ती प्रक्रिया सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा संचालित की जाएगी।
यह रहेगा इंटरव्यू का कार्यक्रम
- 28 अप्रैल: उप-रोजगार कार्यालय, चुवाड़ी
- 30 अप्रैल: जिला रोजगार कार्यालय, बालू चंबा
- 1 मई: उप-रोजगार कार्यालय, तीसा
- 2 मई: पंचायत घर, भरमौर
- 3 मई: उप-रोजगार कार्यालय, डलहौजी
योग्यता और शारीरिक मापदंड
इस भर्ती प्रक्रिया में केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: मैट्रिक पास
- आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष
- ऊंचाई: कम से कम 168 सेमी
- वजन: 54 से 95 किलोग्राम के बीच अनिवार्य
वेतन और लाभ
चयनित उम्मीदवारों को एक माह के प्रशिक्षण के बाद ₹16,500 से ₹22,000 तक मासिक वेतन, साथ ही अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य
सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज़ फोटो, रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि पर प्रातः 11 बजे निर्धारित स्थान पर उपस्थित हों।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के फोन नंबर 01899-222209 पर संपर्क किया जा सकता है।