Interview / ऊना में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर होगी भर्ती, 8 और 9 जुलाई को इंटरव्यू
Interview : जिला रोजगार कार्यालय ऊना और हरोली में होंगे साक्षात्कार, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर पुरुष उम्मीदवारों की सीधी भर्ती के लिए 8 और 9 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू जिला रोजगार कार्यालय ऊना और उप रोजगार कार्यालय हरोली में होंगे।
भर्ती प्रक्रिया और पात्रता मानदंड
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या फेल निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले पुरुष अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को ₹17,500 से ₹22,000 तक मासिक वेतन मिलेगा।
साक्षात्कार की तारीख और आवश्यक दस्तावेज
8 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 9 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय हरोली में सुबह 10:30 बजे से साक्षात्कार होंगे। उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। सभी दस्तावेज मूल रूप से प्रस्तुत करने होंगे।
संपर्क और अन्य जानकारी
भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदकों को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा, इसलिए इस संबंध में पूर्व तैयारी करके साक्षात्कार में पहुंचें।