Loading...

IPL 2023: आईपीएल मैचों के लिए सोमवार से फिर बिकेंगे ऑनलाइन टिकट

Ankita • 7 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

आईपीएल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को प्रस्तावित मैचों के लिए एक बार फिर से ऑनलाइन टिकट अगले सप्ताह से बिकना शुरू होंगे। इसके अलावा टिकट विक्रेता कंपनी पेटीएम की ओर से एचपीसीए में टिकट काउंटर भी लगाया जाएगा, जहां पर ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कापी के अलावा क्रिकेट प्रेमी शेष बचे स्टैंडों के टिकट भी खरीद सकेंगे।

टिकट विक्रेता कंपनी सोमवार-मंगलवार से धर्मशाला में अपना काउंटर खोलेगी। इस दौरान जहां ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कापी हासिल की जा सकेगी, वहीं स्टेडियम के विभिन्न स्टैंडों में शेष बची टिकटों को भी खरीद सकेंगे। इसके अलावा पेटीएम की ओर से इसी बीच ऑनलाइन माध्यम से भी टिकटों की बिक्री के लिए पोर्टल को खोला जाएगा, जबकि मौजूदा समय में पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से टिकटों की बिक्री नहीं हो रही है।