Loading...

सरकाघाट हत्याकांड पर जयराम ठाकुर का दौरा, पीड़ित परिवार से मिलकर उठाए सवाल

PRIYANKA THAKUR • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / मंडी

सरकाघाट में हुए हत्याकांड के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना स्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मामले की जांच को लेकर कई सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने सरकार से निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित करने की अपील की।

मंडी/सरकाघाट

घटना स्थल का दौरा और परिवार से मुलाकात

आज भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों के साथ सरकाघाट के गोपालपुर पहुँचकर घटना स्थल का दौरा किया और बिटिया के परिजनों से मिला। पूरे गाँव में मातम पसरा है। पूरा परिवार सदमें में हैं। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है।

माता से मुलाकात और भावुक पल

बिटिया की माता जी से भी मिला। नज़रें मिलाने की हिम्मत नहीं थी। माँ, जो बेटी का सहारा होती है, उसके साथ ऐसी अनहोनी का दुःख शब्दों में प्रकट नहीं हो सकता। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। परिवार की पीड़ा को देखकर हर कोई भावुक नजर आया।

जांच पर उठाए सवाल

इस घटना ने अपने पीछे बहुत से सवाल छोड़ दिए हैं। पिता और परिजन इसे सामान्य घटना मानने से इनकार कर रहे हैं, क्योंकि राह चलते किसी की अचानक हत्या करने का कोई तुक नहीं बनता। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुँचने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने जांच की दिशा और गति पर चिंता जताई।

सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

सरकार से निवेदन है कि परिजनों की सभी शंकाओं का समाधान किया जाए। जाँच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। आज बिटिया हमारे साथ नहीं है। उसे न्याय दिलाना ही हमारा कर्तव्य है।

न्याय दिलाने का संकल्प

इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को कठोर से कठोर दंड दिलवाना ही बिटिया को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा दिलाना ही पीड़ित परिवार के प्रति सच्ची संवेदना होगी। इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना समाज की भी जिम्मेदारी है।

Related Topics: