JNV / जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि अब 13 अगस्त तक
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में शिक्षा सत्र 2026 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 29 जुलाई निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 13 अगस्त 2025 कर दिया गया है। विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी
अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in//nvs पर लॉगइन कर आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य पूरा करें।
पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा मौका
कक्षा 6 में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए यह परीक्षा एक महत्वपूर्ण अवसर है। चयन परीक्षा के आधार पर ही छात्रों को प्रवेश मिलेगा, इसलिए विद्यालय प्रबंधन ने समय पर आवेदन करने की विशेष सलाह दी है।