Loading...

JNVST / चयन परीक्षा-2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Hours Ago • 1 Min Read

JNVST / शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। पंजीकृत अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

धर्मशाला

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति ने जारी किए हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का आग्रह किया है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दर्ज परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और अन्य आवश्यक निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने चाहिए। परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र नहीं लाने पर अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

Related Topics: •