Loading...

JOB / तहसील नाहन में स्टाम्प विक्रेताओं के दो पद खाली, 15 जुलाई तक करें आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 2 Jul 2025 Edited 2 Jul 1 min read

JOB : तहसील नाहन में स्टाम्प विक्रेताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई तक निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

नाहन

स्थानीय पात्र युवाओं के लिए रोजगार का अवसर
तहसीलदार एवं उप पंजीयक उपेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील नाहन के अधिकार क्षेत्र में स्टाम्प विक्रेताओं के दो पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

आवेदन के लिए योग्यता और शर्तें निर्धारित
आवेदक तहसील नाहन का स्थाई निवासी होना चाहिए। उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो और उसने कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना अनिवार्य है।

अन्य आवश्यक शर्तें और दस्तावेज
आवेदक किसी सरकारी या अर्ध सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए और न ही कोई पूर्णकालिक व्यवसाय करता हो। आवेदन के साथ उसे चरित्र प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र, आयु और शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न कर 15 जुलाई, 2025 तक स्वयं हस्ताक्षरित आवेदन तहसीलदार एवं उप-पंजीयक कार्यालय, नाहन में जमा करवाना होगा।