Loading...

JOBS / आईटीआई ऊना में 20 मई को 100 पदों के लिए साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 May 2025 • 1 Min Read

ऊना

आईटीआई ऊना ग्रेड ए में 20 मई को सुबह 9.30 बजे मैसर्ज अमास स्किल वेंचर, गुरुग्राम द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशुल भारद्वाज ने बताया कि कंपनी विभिन्न व्यावसायों में 100 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी।

पदों की सूची और वेतन
साक्षात्कार के दौरान मकैनिक मोटर व्हीकल, मकैनिक डीजल, फिटर, मकैनिक रैफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनर, ट्रर्नर, मशीनिस्ट, वैल्डर, वायरमैन, कोपा, वुड वर्क तकनीशियन, इलैक्ट्रिशियन और इलैक्ट्रानिकस के पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 13,000 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए निर्देश
अभ्यर्थियों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। फ्रेशर और पूर्व में प्रशिक्षण ले चुके प्रशिक्षु भी इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने का आह्वान किया गया है।

Related Topics: