JOBS / जिला रोजगार कार्यालय बालू में 7 नवम्बर को आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू, टाटा स्टील कम्पनी में युवाओं को मिलेगा रोजगार अवसर
जिला रोजगार कार्यालय बालू, चंबा में 7 नवम्बर को रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इस साक्षात्कार के माध्यम से टेरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड बद्दी, बरोटीवाला द्वारा टाटा स्टील, कोहारा (लुधियाना) में नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
चंबा
58 पदों के लिए भर्ती, दो श्रेणियों में चयन
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 58 पदों को भरा जाएगा। सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और ऊंचाई 170 सेमी अनिवार्य है, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए स्नातक डिग्री और कंप्यूटर डिप्लोमा आवश्यक है। दोनों पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, जिनकी आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
लुधियाना में होगी नियुक्ति, आकर्षक वेतन पैकेज
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति टाटा स्टील, कोहारा, लुधियाना (पंजाब) में की जाएगी। सिक्योरिटी गार्ड को कंपनी द्वारा वहन की जाने वाली कुल लागत ₹18,236 प्रतिमाह (नेट इन हैंड ₹14,300) मिलेगी, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹22,100 सीटीसी (नेट इन हैंड ₹17,100) का वेतन दिया जाएगा।
दस्तावेजों सहित समय पर पहुंचे उम्मीदवार
साक्षात्कार के लिए उम्मीदवार अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा सहित सुबह 11 बजे निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं।