Loading...

JOBS / दुबई में रोजगार का सुनहरा अवसर: आईटीआई नगरोटा बगवां में 19 मई को अशोक लेलैंड द्वारा साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 May 2025 • 1 Min Read

नगरोटा बगवां

हिमाचल के युवाओं के लिए विदेश में स्थाई नौकरी का मौका

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नगरोटा बगवां में 19 मई को अशोक लेलैंड कंपनी द्वारा दुबई प्लांट के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर विनोद धीमान ने बताया कि इस साक्षात्कार के माध्यम से चयनित युवाओं को कंपनी में स्थाई नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी।

नौकरी के लाभ और वेतन

  • प्रारंभिक वेतन: ₹22,000 प्रतिमाह
  • ओवरटाइम का वेतन: ओवरटाइम के अनुसार अलग से
  • निशुल्क आवास और भोजन: कंपनी द्वारा
  • वीजा और फ्लाइट टिकट: कंपनी द्वारा उपलब्ध
  • दो वर्षों में एक बार: भारत आने-जाने के लिए निशुल्क टिकट सुविधा
  • सालाना बोनस: कंपनी द्वारा दिया जाएगा

योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

  • साक्षात्कार के लिए राज्य और देश के सभी युवा भाग ले सकते हैं।
  • साक्षात्कार की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू होगी।
  • चयनित उम्मीदवारों को तुरंत नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।