Loading...

JOBS / शाहपुर में 19-20 जून को रोजगार मेला, युवाओं और महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 19 Jun 2025 Edited 19 Jun 1 min read

JOBS : शाहपुर में आईटीआई मैदान में दो दिवसीय आयोजन, विधायक केवल पठानिया रहेंगे विशेष रूप से मौजूद

शाहपुर

स्वरोजगार और नौकरी दोनों के अवसर एक ही मंच पर

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं और महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 19 और 20 जून को ‘रोज़गार मेला 2025’ का आयोजन किया जाएगा। यह मेला राजकीय आईटीआई मैदान, शाहपुर में प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

विधायक केवल पठानिया की अगुवाई में होगा आयोजन

यह रोजगार मेला शाहपुर के लोकप्रिय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के दिशा-निर्देश में आयोजित किया जा रहा है। विधायक पठानिया स्वयं मेले में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह मेला क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल है।

आईटीआई, डिप्लोमा धारकों और महिलाओं को मिलेगा फायदा

रोज़गार मेले में आईटीआई/डिप्लोमा धारकों, बेरोज़गार युवाओं, महिलाओं और स्वरोजगार में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों के लिए कई निजी कंपनियां और सरकारी संस्थाएं अवसर लेकर पहुंचेंगी। इस दौरान प्रतिभागियों को रोजगार, प्रशिक्षण और स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन मिलेगा।

स्वावलंबन की दिशा में सराहनीय प्रयास

विधायक पठानिया ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस मौके का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र का हर युवा आर्थिक रूप से सशक्त हो और रोजगार पाने के लिए भटकना न पड़े।

Related Topics: