JOBS / 08 जुलाई तक करें आवेदन, क्रेच कार्यकर्ता व सहायिका के पद भरने की प्रक्रिया शुरू
JOBS : बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत क्रेच कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 08 जुलाई, 2026 तक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवा सकती हैं।
नाहन
बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत क्रेच कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 08 जुलाई, 2026 तक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवा सकती हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि वृत्त नाहन शहरी-2 के अप्पर स्ट्रीट स्थित क्रेच केंद्र में क्रेच कार्यकर्ता तथा सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त वृत्त नाहन शहरी-1 के तैली मोहल्ला स्थित क्रेच केंद्र में सहायिका का एक पद भरा जाना है।
उन्होंने बताया कि क्रेच कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं तथा क्रेच सहायिका के लिए 10वीं पास निर्धारित की गई है। आवेदक संबंधित क्रेच क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए तथा आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से कम होना अनिवार्य है, जिसके लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित वृत्त पर्यवेक्षक अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।