Loading...

Jobs / सोलन में 31 जुलाई को 70 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

Jobs : जिला सोलन के मॉडल कैरियर सेंटर में 31 जुलाई 2026 को 70 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान में एलआईसी ऑफ इंडिया और तपन इंडस्ट्रीज विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

सोलन

जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के 50 पदों तथा तपन इंडस्ट्रीज, सोलन में सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव कस्टमर और टीम लीडर के 20 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं स्नातक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ईईएमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर उपलब्ध रिक्तियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को कैडिडेट लॉगइन के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित पदों के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले रोजगार कार्यालय में अभ्यर्थी का पंजीकरण होना अनिवार्य है।

31 जुलाई सुबह 10:30 बजे होगा इंटरव्यू

इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे मॉडल कैरियर सेंटर, जिला रोजगार कार्यालय, जटोली (सोलन) पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: