Loading...

JOBS / सिरमौर में रोजगार का सुनहरा मौका

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 28 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

भर्ती शिविरों के जरिए युवाओं को मिलेगा रोजगार , जानें पूरी प्रक्रिया

जिला सिरमौर में रोजगार शिविर

JOBS : सिरमौर के युवाओं के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका आया है। जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने जानकारी दी कि मैसर्ज स्काई मर्चेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी, शिमला द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी मार्केटिंग मैनेजमेंट के 17 पदों को भरने के लिए सिरमौर जिले में रोजगार भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

भर्ती शिविर की तारीखें और स्थान

  • 3 फरवरी: उप रोजगार कार्यालय, सराहां
  • 5 फरवरी: राजगढ़
  • 7 फरवरी 2025: उप रोजगार कार्यालय, शिलाई

योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 12वीं, स्नातक या स्नातकोत्तर पास युवा आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, और बायोडाटा की कॉपी लेकर सुबह 10 बजे निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचना होगा।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं , वे eemis.nic.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पोर्टल पर एक ट्यूटोरियल वीडियो भी उपलब्ध है, जिसकी मदद से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01702-222274 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: