Loading...

Jobs / हमीरपुर में आंगनवाड़ी के 11 पदों पर भर्ती, 23 नवंबर तक करें आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Jobs / हमीरपुर जिले की बाल विकास परियोजना टौणी देवी के तहत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 11 पद भरे जाएंगे। पात्र महिलाएं सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 23 नवंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी में आवेदन जमा कर सकती हैं। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के नौ पद शामिल हैं। चयन के लिए साक्षात्कार 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे आयोजित किए जाएंगे।

हमीरपुर/टौणी देवी

ग्राम पंचायत टपरे के आंगनवाड़ी केंद्र गब्बा और ग्राम पंचायत भटेड़ के केंद्र बंदरोह में कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। सहायिका के पद आंगनवाड़ी केंद्र ढो-1, चंबोह-2, उहल, कक्कड़, उसली, करियाली, गवारडू-1, कक्कड़ नुघाल और नगर निगम हमीरपुर के वार्ड-13 बरोहा स्थित केंद्र बोहणी-2 में भरे जाने हैं। इन पदों के लिए पहले भी आवेदन मांगे गए थे, लेकिन अब परिवार की अधिकतम वार्षिक आय सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कौंडल के अनुसार, पहले आवेदन कर चुकी महिलाओं को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। जिन अभ्यर्थियों ने अधूरा आवेदन या अपूर्ण दस्तावेज जमा करवाए थे, वे फिर से आवेदन कर सकती हैं। इससे पहले इन्हीं पदों के साथ एनआईटी के निकट आंगनवाड़ी केंद्र ब्राह्मणी में क्रैच सहायिका पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन फिलहाल उस पद के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।

आयु, योग्यता और आय से जुड़ी शर्तें

आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के क्षेत्र की स्थायी निवासी हो और उसका नाम केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना आवश्यक है। परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 75 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और कार्यकारी दंडाधिकारी से जारी आय प्रमाणपत्र ही मान्य होगा। कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिका के कार्यकर्ता पद पर आवेदन करने की स्थिति में उसके मानदेय को परिवार की वार्षिक आय में शामिल नहीं किया जाएगा। दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित है।

पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे सीडीपीओ कार्यालय टौणी देवी में होंगे। विभाग की ओर से साक्षात्कार के संबंध में अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। आवेदन करने वाली महिलाओं को निर्धारित तिथि, पात्रता शर्तों और आवश्यक दस्तावेजों का ध्यान रखना होगा। आवेदन 23 नवंबर तक संबंधित कार्यालय में सभी जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ जमा किए जा सकते हैं।

Related Topics: •