INTERVIEW / उप रोजगार कार्यालय करसोग में 30 जनवरी को साक्षात्कार का आयोजन
INTERVIEW : उप रोजगार कार्यालय करसोग में चच्योट निधि लिमिटेड, चैलचौक, मंडी द्वारा विभिन्न पदों को भरने के लिए 30 जनवरी, 2025 को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। यह साक्षात्कार प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
17 पदों के लिए साक्षात्कार
प्रभारी उप रोजगार कार्यालय करसोग, रोहित गुप्ता ने बताया कि साक्षात्कार के माध्यम से कुल 17 पद भरे जाएंगे, जिनमें:
- क्लेशन ऑफिसर के 10 पद
- क्लर्क का 1 पद
- फील्ड ऑफिसर के 3 पद
- सहायक प्रबंधक के 3 पद शामिल हैं।
दस्तावेज़ और आवश्यकताएं
आवेदकों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण पत्र, और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा। यात्रा भत्ता या अन्य लाभ प्रदान नहीं किए जाएंगे।