Jobs: जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्टसमैन के 7 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर तक अपडेट करें पंजीकरण
Jobs: हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्टसमैन (सिविल) के सात पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। पात्र अभ्यर्थियों को 17 सितंबर 2026 तक संबंधित रोजगार कार्यालय में अपना नाम पंजीकृत या अद्यतन करवाना होगा। रोजगार पंजीकरण की वैधता भी वर्तमान तिथि तक अपडेट होना आवश्यक है।
चम्बा
जिला रोजगार अधिकारी चम्बा जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि भर्ती के तहत सामान्य वर्ग के लिए तीन पद निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त सामान्य ईडब्ल्यूएस, सामान्य आईआरडीपी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति बीपीएल श्रेणी के लिए एक-एक पद रखा गया है। संबंधित पदों और श्रेणियों की पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
जिन पात्र अभ्यर्थियों ने अभी तक संबंधित रोजगार कार्यालय में अपना नाम पंजीकृत नहीं करवाया है या जिनका पंजीकरण अपडेट नहीं है, वे निर्धारित समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी कर लें। विभाग के अनुसार रोजगार पंजीकरण और उसकी वैधता वर्तमान तिथि तक अद्यतन होना जरूरी है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।